जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आगाज

 

 

 

 

  • कानपुर के 9 तीरंदाज झारखंड में दिखाएंगे दम, 24 से 27 जुलाई तक चलेगा आयोजन
  •  कानपुर के प्रतिभाशाली तीरंदाज उतरेंगे जोनल मुकाबले में

 

Kanpur 24 July: 

जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 27 जुलाई 2025 तक एनएमएल-2, केरल पब्लिक स्कूल, टाटा नगर (झारखंड) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड के मुकाबले होंगे।

कानपुर के 9 तीरंदाज करेंगे प्रतिभाग

कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि कानपुर से चयनित 9 प्रतिभावान तीरंदाज इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ये खिलाड़ी विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से चयनित हुए हैं।

प्रतिभागी खिलाड़ी:

ओजस सिंह – पं. दीनदयाल विद्यालय

पार्थ नारायण – गुरु नानक पब्लिक स्कूल

कार्तिकेय शुक्ला – आर्मी स्कूल

हिमांशु कुमार – जय नारायण विद्या मंदिर

बलजोत सिंह

अभिषेक कुमार

आर्यन पाल

अंश सिंह

सीमा यादव

संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

प्रतियोगिता में शामिल सभी तीरंदाजों को कानपुर तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों द्वारा ढेरों शुभकामनाएं दी गई हैं। संघ को आशा है कि ये युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment