राज्यस्तरीय तीरंदाजी के लिए यूथ आर्चरी ऐकेडमी के तीरंदाजों की टीम लखनऊ रवाना

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • बेहतर प्रदर्शन करके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने का प्रयास करेंगे एकेडमी के खिलाड़ी

कानपुर, 27 अगस्त। लॉ मार्टिनियर कालेज लखनऊ में 28-29 अगस्त 2024 को आयोजित की जा रही सीआईएससीई राज्यस्तरीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए यूथ आर्चरी ऐकेडमी कानपुर नगर की टीम मंगलवार को लखनऊ रवाना हो गई। एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडी इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जगह बनाने का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व एकेडमी के खिलाड़ियों ने सीआईएससीई की साउथ जोन -2024 तीरंदाजी अन्डर-14, 17 व 19 बालक / बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अपना चयन कराया था। अन्डर -14 इण्डियन राउण्ड वर्ग में विधुराज केशरवानी, कनिषा दुग्गल (मर्सी मेमोरियल स्कूल ), अर्नव कुमार (वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल गोविन्द नगर), अथर्व सिंह (सेंट थाँमस स्कूल), अन्डर -14 रिकर्व वर्ग में गौरी भदौरिया (मदर टेरेसा स्कूल), काव्य सिंह (स्वराज्य इण्डिया), अन्डर-17 इण्डियन राउण्ड वर्ग में रतनम, रितिका सिंह (सेंट थाँमस स्कूल), अन्डर-19 इण्डियन राउण्ड वर्ग में विदुषी शुक्ला (सेंट थाँमस स्कूल) शामिल हैं। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, सह-सचिव/कोच सन्दीप कुमार (NIS) व कोच दीपक शर्मा, फागू महातो (NIS) ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाए दीं।

Leave a Comment