CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी के तीसरे दिन भी छाए यूथ आर्चरी एकेडमी के तीरंदाज

 

  • रतनम दीक्षित ने 2 गोल्ड, रितिका सिंह ने 1 सिल्वर मेडल पर जताया कब्जा

कानपुर, 6 सितंबर। दिनांक 4-6 सितम्बर 2024 को हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल कोलकत्ता में CISCE बोर्ड की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम भी कानपुर की यूथ आर्चरी ऐकेडमी के खिलाडियों का दबदबा रहा। CISCE राष्ट्रीय प्रतियोगिता में य़ूथ आर्चरी ऐकेडमी के 08 खिलाडियों नें प्रतिभाग किया था, जिसमें अन्डर-17 बालिका वर्ग की इण्डियन राउण्ड प्रतिस्पर्धा में रतनम दीक्षित (सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर) ने 2 गोल्ड व रितिका सिंह (सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर) ने 1 सिल्वर पदक जीता। इससे पूर्व गौरी भदौरिया ने 1 सिल्वर मेडल, विदुषी शुक्ला ने 1 गोल्ड, 1 कांस्य पदक जीता। विदुषी शुक्ला को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अन्डर-19 वर्ग की बेस्ट आर्चर के लिए नामित किया गया। यह सभी खिलाडी 2-7 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली स्कूल गेम फेडरेशन आँफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024 , गांधी नगर गुजरात के लिए अपना चयन करा कर कानपुर नगर का नाम रोशन किया है। चयनित सभी खिलाडियों को य़ूथ आर्चरी ऐकेडमी के कोच/सह सचिव (जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर) सन्दीप कुमार (NIS), दीपक कुमार, फागू महातो (NIS) व जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी ने शुभकामनांये व बधाई प्रदान कीं।

Leave a Comment