अंडर-15 यंग टाइटंस क्रिकेट प्रीमियर लीग में युवा खिलाड़ियों का दम, रोमांचक मुकाबलों में फ्लोरा, तनमय और एसपीएसएसए की जीत

 

 

 

  • राजवीर मल्होत्रा की विस्फोटक बल्लेबाजी, सजल और ईशांत रावल की घातक गेंदबाजी बनी जीत की आधारशिला

 

कानपुर, 14 जून।

सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स अकैडमी (एसपीएसएसए) द्वारा आयोजित अंडर-15 यंग टाइटंस क्रिकेट प्रीमियर चैंपियनशिप-2026 (YTCPL-2026) में रविवार को खेले गए तीन लीग मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन के मुकाबलों में प्रताप किड्स फ्लोरा अकैडमी, तनमय क्रिकेट अकैडमी और एसपीएसएसए अकैडमी ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।

राजवीर के तूफानी 89 रन, फ्लोरा अकैडमी की 164 रन से बड़ी जीत

दिन के पहले मुकाबले में प्रताप किड्स फ्लोरा अकैडमी ने जीडीएस पनकी अकैडमी को 164 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्लोरा अकैडमी ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 211 रन बनाए। टीम की ओर से राजवीर मल्होत्रा ने 51 गेंदों पर 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडीएस पनकी अकैडमी की टीम मात्र 47 रन पर सिमट गई। फ्लोरा अकैडमी के प्रिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। राजवीर मल्होत्रा को प्लेयर ऑफ द मैच एवं बेस्ट बैटर, जबकि प्रिंस को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

तनमय अकैडमी ने 1 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

दूसरे मुकाबले में तनमय क्रिकेट अकैडमी और स्मैशिट क्रिकेट अकैडमी के बीच बेहद रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। स्मैशिट क्रिकेट अकैडमी की ओर से उज्ज्वल पांडेय ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

जवाब में तनमय क्रिकेट अकैडमी ने अंतिम क्षणों तक चले संघर्ष के बाद 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम के गेंदबाज सजल ने 4 ओवर में मात्र 5 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर चुना गया, जबकि उज्ज्वल पांडेय को बेस्ट बैटर का पुरस्कार मिला।

ईशांत रावल की घातक गेंदबाजी, एसपीएसएसए की एकतरफा जीत

दिन के तीसरे मुकाबले में एसपीएसएसए अकैडमी ने जीडीएस पनकी अकैडमी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडीएस पनकी अकैडमी की पूरी टीम मात्र 54 रन पर आउट हो गई।

एसपीएसएसए के ईशांत रावल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 1 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यश गुप्ता ने मात्र 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर टीम को केवल 4 ओवर में जीत दिला दी। ईशांत रावल को प्लेयर ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर तथा यश गुप्ता को बेस्ट बैटर चुना गया।

Leave a Comment