वाईएमसीसी ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • स्व. के.एस. सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता में सुपीरियर स्प्रिट क्लब को 55 रनों से हराया

 

कानपुर, 19 दिसम्बर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध काउंटी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पन्द्रहवीं स्व. के.एस. सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाईएमसीसी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपीरियर स्प्रिट क्लब को 55 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमसीसी क्लब ने 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 255 रन बनाए। टीम की ओर से उत्कर्ष तिवारी ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। वीर ने 51 रन बनाए, जबकि तुषार पाल ने 49 और अफसर खान ने 33 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुपीरियर स्प्रिट क्लब की ओर से दीपेश सिकरवार ने 60 रन देकर 3 विकेट तथा अंकित यादव ने 49 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपीरियर स्प्रिट क्लब की टीम 30.1 ओवरों में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। धनंजय यादव ने 67 रन बनाए, कुंवर शिवम सिंह ने 48 और सत्य कुमार ने 39 रनों की पारी खेली। वाईएमसीसी की ओर से राहुल पाल ने 23 रन देकर 3 विकेट, वीर ने 38 रन देकर 3 विकेट तथा रितेश यादव ने 45 रन देकर 2 विकेट झटके।

इस शानदार जीत के साथ वाईएमसीसी क्लब ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment