पेरिस ओलंपिक में भारत की विजय के लिए निकली विजयी भव यात्रा

 

  • कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यक्रम में जुटे खिलाड़ी, खेल अधिकारी और प्रशंसक, वरिष्ठ खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

कानपुर, 24 जुलाई। कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा बुधवार को भारत विजयी भव कार्यक्रम आयोजित किया गया। द स्पोर्ट्स हब टी.एस.एच. कानपुर में खिलाडियों और खेल अधिकारियों तथा खेल प्रेमियों द्वारा भारतीय ओलिंपिक टीम को पेरिस सफलताओं और अधिक से अधिक मेडल के लिए शुभकामना यात्रा निकाली गयी। इसमें तिरंगे के साथ भारत माता की जय नारे लगाते हुए निकले खिलाड़ियों ने अपने हाथों में शुभकामना संदेश भी ले रखे थे। समस्त खेल प्रेमी उत्साह से भरपूर भारत के खिलाड़ियों को अपना संदेश और शुभकामना मंगलकामना दिए जिसमें बहुत वरिष्ठ खिलाड़ी भी शामिल हुए।

शुभकामना यात्रा के पश्चात कानपुर के अति वरिष्ठ खिलाड़ी और प्रशिक्षको को रजत आदित्य दीक्षित द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें आर पी सिंह, पीके श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, आर के गुप्ता, देवेन्द्र पाल, आर डी पाल, प्रकाश अवस्थी, कौशलेंद्र, संजीव आदि को खेल सम्मान प्रदान किया गया।

भारत विजयी भव कार्यक्रम में डॉ. चम्पा, आदित्य पोद्दार, एडवोकेट रोहित, राजा भरत अवस्थी, सतीश कुमार, बाबुल कुमार आदि को खेल सहयोगी के लिए सम्मानित किया गया।कानपुर के विभिन्न खेलों के सीनियर खिलाड़ी और पदाधिकारी रहे जिसमें साधना मिश्रा, पूनम, तुषार, वैभव ने सभी का स्वागत किया। पी के श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया।

Leave a Comment