2 अक्टूबर को वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

 

कानपुर। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन बिरहाना रोड जिमनाजियम में बालक, बालिका वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कानपुर जिला भारोत्तोलन संध के सचिव कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 80 बालक और 20 बालिएं प्रतिभाग करेगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन चालू कर दिए गए हैं। जिसके लिए हर हालत में 1 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जाना आवश्यक है। 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे सभी प्रतिभागियों का भार किया जाएगा। और 10 बजे से प्रतियोगिता का आरंभ किया जाएगा। सचिव ने बताया कि इसमें उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का 18 से 22 नवंबर के मध्य होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।

Leave a Comment