राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कानपुर के वीरेंद्र त्रिपाठी होंगे निर्णायक

 

 

 

  • शिलांग में 25 नवंबर से एक दिसंबर तक खेली जाएगी सातवीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता

कानपुर। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हेमंत कुमार कलिता ने शिलाँग (मेघालय) में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता हेतु वीरेंद्र त्रिपाठी को निर्णायक नामित किया है। सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी इससे पूर्व कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में बतौर तकनीकी अधिकारी (रेफरी/जज) हिस्सा ले चुके हैं। यह प्रतियोगिता 25 नवंबर से एक दिसंबर 2023 तक एन ई एच यू, शिलांग में होगी। वीरेंद्र त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शिखा बनर्जी, उप प्रधानाचार्य मधुश्री भौमिक, उप प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, हेड मास्टर एम के मिश्रा, सुशील चंद्रा तथा कानपुर बॉक्सिंग संघ के संजीव दीक्षित, अनिल मिश्रा, हसन रजा जैदी ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment