शतरंज में वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी का शानदार प्रदर्शन

 

  • कानपुर नॉर्थ सीआईएससीई बोर्ड की शतरंज प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 172 बच्चों ने लिया हिस्सा 

कानपुर, 14 जुलाई। वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी के तत्वाधान में दो दिवसीय कानपुर नॉर्थ सीआईएससीई बोर्ड की शतरंज प्रतियोगिता 12 व 13 जुलाई 2024 को स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई। इसमें मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 14 स्कूलों के 172 बच्चों ने (125 बालक व 47 बालिकाओं) हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने 6 वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी 9 व 10 अगस्त 2024 को सीलिंग हाउस स्कूल तिलक नगर कानपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली रीजनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का भी चयन किया गया। इसमें यू पी और उत्तराखंड के खिलाड़ी खेलेंगे।

इसके पूर्व स्कूल की प्रधानाचार्य उर्वशी वाजपेई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के आर्बिटर राजेश शर्मा, कमल खेमानी, अनिल बाजपेई, विकास निषाद थे। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव की देखरेख में इसे आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

ओवरऑल विजेता टीम

बालक वर्ग

  • 14 वर्ष से कम
  1. 1st वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी 21.5 अंक
  2. 2nd सीलिंग हाउस 21 अंक
  3. 3rd एम एच एस 17.5  अंक
  • 17 वर्ष से कम
  1. 1st वी० स्व० अवधपुरी 21 अंक
  2. 2nd सीलिंग हाउस 20 अंक 
  3. 3rd सेठ आनंदराम जयपुरिया 16.5 अंक 
  • 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 
  1. 1st वी० स्व० अवधपुरी 19 अंक
  2. 2nd सीलिंग हाउस 17.5 अंक
  3. 3rd एम एच एस 17 अंक

बालिका वर्ग

  • 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में
  1. 1st वी० स्व० अवधपुरी 12 अंक
  2. 2nd सीलिंग हाउस 12 अंक
  3. 3rd कात्यायन स्कूल 6.5 अंक
  • 17 वर्ष से कम आयु वर्ग 
  1. 1st सीलिंग हाउस 14 अंक
  2. 2nd वी० स्व० अवधपुरी 11 अंक
  3. 3rd वी० स्व० सिविल लाइंस 1 अंक

19 वर्ष से कम आयु वर्ग में

  1. 1st वी० स्व० अवधपुरी 14 अंक
  2. 2nd एम एच एस 4.5 अंक
  3. 3rd सीलिंग हाउस 4.5 अंक

 ग्रुप वाइज प्रथम पांच चयनित खिलाड़ियों की सूची

बालक वर्ग 

  • 14 वर्ष से कम
  1. मो० मुस्तफा 6 अंक ( सीलिंग हाउस)
  2. 2nd अभिनव स्वरूप 5 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  3. 3rd वातसल्य शर्मा 5 अंक (एम एच एस )
  4. 4th ओजस सिन्हा 5 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी )
  5. 5th सार्थक अग्निहोत्री 5 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  • 17 वर्ष से कम आयु वर्ग 
  1. 1st प्रखर निगम 6 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  2. 2nd ओजस्व गुप्ता 5 अंक ( सीलिंग हाउस)
  3. 3rd रुद्रांश सोनकर 5 अंक (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल)
  4. 4th विराज गुप्ता 5 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  5. 5th आनंद मिश्रा 5 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)

19 वर्ष से कम आयु वर्ग

  1. 1st यशराज कोहली 5.5 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  2. 2nd सौनक मंडल 5 अंक (सेठ आनंदराम जयपुरिया)
  3. 3rd सोहन 5 अंक ( वीरेंद्र स्वरूप कैंट )
  4. 4th संकल्प शर्मा 4.5 अंक ( एम एच एस )
  5. 5th लक्ष्य शर्मा 4.5 अंक (वीरेंद्र स्वरूप सिविल लाइंस)

बालिका वर्ग

14 वर्ष से कम आयु वर्ग में

  1. 1st आर्य शुक्ला 4 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  2. 2nd नंदीका मिश्रा 3.5 अंक (वीरेंद्र स्वरूप सिविल लाइंस)
  3. 3rd विद्या कटियार 3 अंक (कात्यान स्कूल)
  4. 4th तनिष्का 3 अंक (सीलिंग हाउस)
  5. 5th मानस्वी सिंह 3 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  • 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में
  1. 1st हिमानी शाह 4 अंक ( सीलिंग हाउस)
  2. 2nd अदिति पांडे 3 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  3. 3rd प्राण्या ओमर 3 अंक (सीलिंग हाउस)
  4. 4th अवनी पटेल 3 अंक (सीलिंग हाउस)
  5. 5th भाविका वर्मा 3 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  • 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में
  1.  1stआराध्या सिंह 4 अंक (वी० स्व० अवधपुरी)
  2. 2nd इशिता शुक्ला 4 अंक (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  3. 3rd आराध्या श्रीवास्तव 3 (वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  4. 4th सोनाक्षी वर्मा 2.5 अंक ( एम एच एस)
  5. 5th अनुष्का पांडे 2 अंक (एम एच एस)

Leave a Comment