- विधुराज केसरवानी ने दिलाया पहला स्वर्ण, टीम ने अब तक जीते 2 स्वर्ण और 2 कास्य पदक
कानपुर, 29 अगस्त।
कोट्टायम (केरल)। Mar Athanasius International School, कोथमंगलम (एर्नाकुलम, केरल) में चल रही CISCE National Archery Championship 2025-26 में उत्तर प्रदेश की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन इंडियन राउंड के मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए कुल 2 स्वर्ण और 2 कास्य पदक जीते।
विधुराज केसरवानी का स्वर्णिम प्रदर्शन
इंडियन राउंड के अंडर-19 वर्ग में विधुराज केसरवानी ने शानदार निशाना लगाते हुए 700 में से 677 अंक अर्जित किए और प्रथम स्थान हासिल कर उत्तर प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। उनकी इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल राज्य का मान बढ़ाया बल्कि SGFI में अपनी जगह भी पक्की कर ली।
बालिकाओं का दमदार खेल
अंडर-19 गर्ल्स वर्ग : विदुषी शुक्ला ने 543/700 अंक बनाकर तीसरा स्थान (कास्य पदक) प्राप्त किया।
अंडर-17 गर्ल्स वर्ग : रत्नम दीक्षित ने 674/700 अंक बनाकर पहला स्थान (स्वर्ण पदक) हासिल किया।
अंडर-17 गर्ल्स वर्ग : रितिका सिंह ने 636/700 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान (कास्य पदक) अपने नाम किया।
अब तक का मेडल टैली (उत्तर प्रदेश)
🥇 स्वर्ण पदक – 2 (विधुराज केसरवानी, रत्नम दीक्षित)
🥉 कास्य पदक – 2 (विदुषी शुक्ला, रितिका सिंह)
आगे होंगे रिकर्व और कंपाउंड राउंड
टीम के कोच एवं मैनेजर वैभव गौड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड के मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या अनिता नायर ने किया।