उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम का चयन, 16 जनवरी को हरिद्वार के लिए होगी रवाना

 

 

 

 

  • पुरुष वर्ग में 40 खिलाड़ी, महिला वर्ग में 8 खिलाड़ियों का चयन
  • उत्तर प्रदेश के रेफरी भी होंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा

 

कानपुर, 12 जनवरी।

उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। ट्रायल के आधार पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम का चयन कर लिया गया है, जो आगामी राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। टीम एवं रेफरी सभी सदस्य 16 जनवरी को हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे।

अधिकारियों की घोषणा

एसोसिएशन ने टीम के साथ जाने वाले अधिकारियों की घोषणा भी कर दी है। टीम के कोच – राजिंदर कुमार (बाबा), हापुड़ तथा टीम मैनेजर – अनमोल पांडेय होंगे।

खिलाड़ियों का चयन

पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष वर्ग में कानपुर, हापुड़, लखनऊ, सहारनपुर और सीतापुर के कुल 40 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि महिला वर्ग में हापुड़ एवं कानपुर की 8 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

रेफरी भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के भी रेफरी प्रतिभाग करेंगे, जिनमें राहुल कुमार शुक्ला, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मनीष मिश्रा, मुकेश कुमार, रीता सिंह, सुधांशु आर्य, राहुल तिवारी एवं शॉभित वर्मा।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

Boys (पुरुष वर्ग)

Devanshish Shukla

Priyanshu Pathak

Prankur Gupta

Pratyush Rathour

Aditya Sharma

S. Abhashaikh

Aachman Bajpai

Aditya Prakash Singh

Abhishek Vishwakarma

Michal Disouza

Manish Mishra

Sudhanshu Arya

Yati Shukla

Shobhit Singh

Mayank Gupta

Piyush Rajpoot

Vijay Trivedi

Ankit Kumar

Shiv Singh

Irshad

Rajender (Master)

Govind

Pradeep Kr (Sr.)

Pradeep Kr (Master)

Mohit Verma

Vikrant Pandey

Ambuj Kumar Verma

Kajal Bharati

Nipun Sapru

Priyanchu

Aniket

Ankit

Sameer

Priyanshu Pathak

Tanish

Rudra Tyagi

Sameer Malik

Saurabh Dhiman

Kunwar Singh

Zakir Ghazi

Girls (महिला वर्ग)

Hemlata Goswami (Master)

Pawani Mishra

Yati Shukla

Jiya Singh

Gauri Rajwanshi

Divya Gautam

Tanu Shukla

Ananya Raj Dixit

Leave a Comment