उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने किया फाइनल में प्रवेश

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • ओडिशा को 3-2 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फाइनल में पहुंची यूपी टीम

 

कानपुर, 12 मई।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला राजगीर, बिहार में खेला गया।

उत्तर प्रदेश अब फाइनल में 13 मई 2025 को हरियाणा से भिड़ेगी। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन किया।

मैच के मुख्य क्षण:

  • पहला गोल शाहरुख अली ने फील्ड गोल के रूप में किया।
  • दूसरा गोल अभिजीत पाल ने किया।
  • तीसरा और निर्णायक गोल त्रिलोकी ने मैच के 58वें मिनट में दागा।

टीम के मैनेजर पॉल देवेंद्र ने टीम की जीत की जानकारी दी और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है और फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

 

Leave a Comment