- भारतीय मुक्केबाज़ी के लिए करार दिया ऐतिहासिक अवसर
कानपुर, 10 फरवरी।
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) को इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की पूर्ण सदस्यता मिलने पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ ने खुशी जताई है। संघ के महासचिव उपेंद्र पांडेय ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को IBA की बोर्ड बैठक में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, जिसकी औपचारिक सूचना 9 फरवरी को स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन से जारी की गई।
संघ के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय मुक्केबाज़ी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इससे देश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और वैश्विक अनुभव प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मान्यता भारतीय मुक्केबाज़ी को नई दिशा प्रदान करेगी।
IABF को मिली IBA की पूर्ण सदस्यता
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) ने 6 फरवरी 2026 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) को पूर्ण सदस्यता प्रदान करने का निर्णय लिया। 9 फरवरी को स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से इसकी पुष्टि की गई।
IBA अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र को बधाई देते हुए कहा कि पारदर्शी कार्यप्रणाली और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालन के कारण यह मान्यता प्रदान की गई है।