राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे यूपी के मार्शल आर्ट के छात्र

  • यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप 30 जुलाई दिन रविवार को मदर टेरेसा स्कूल में

कानपुर। कराटे स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वाधान में ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन 30 जुलाई रविवार को मदर टेरेसा मिशन हाई सेकेंडरी स्कूल के ब्लॉक किदवई नगर में यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन करेगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 150 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर महानगर की महापौर प्रमिला पांडे और उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष एडवोकेट अनुराग पांडे उपस्थित रहेंगे। अन्य मुख्य अतिथियों में कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर रजत आदित्य दीक्षित और क्रीडा भारती से सह मंत्री अरुण दुबे और कुबोडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया और योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव शोभित पांडे, कराटे स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव सुनील श्रीवास्तव और आयोजन प्रबंधक एडवोकेट मिथुन श्रीवास्तव और आयोजन सचिव रानी तिवारी रहेंगी।

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

Leave a Comment