अण्डर-19 ट्रायल सम्पन्न: 298 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना कौशल

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 13 अप्रैल। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित अण्डर-19 ट्रायल के सम्पन्न हुये 2 दिवसीय ट्रायल में कुल 298 खिलाडियों ने सप्रू मैदान, शुक्लागंज में प्रतिभाग किया। ट्रायल में के०सी०ए० चयनकर्ता चरनजीत सिंह और फैजान खान ने खिलाडियों की प्रतिभा को नजदीक से परखा। चयनित किये गये खिलाड़ियों की टीमें बनाकर उनके मध्य अगले सप्ताह से ट्रायल मैच कराये जायेंगें। उन मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से अन्तरजनपदीय मैचों हेतु कानपुर टीम चुनी जायेगी। 

Leave a Comment