ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 में टीएसएच के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

 

  • गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदकों के साथ कानपुर का बढ़ाया मान
  • काता व कुमिते वर्ग में द स्पोर्ट्स हब के खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

 

कानपुर, 23 दिसंबर।

वीएसएसडी कॉलेज में शोतोकान स्काल कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सातवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप–2025 में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर संस्था और जनपद का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के काता एवं कुमिते वर्ग में टीएसएच के खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हितिका, अपराजिता, मेदांश, तन्वी, गुणव, रजत मिश्रा, रियान अहमद, अंशिका, अनुष्मान, कनुप्रिया, आदित्य, निश्च, अंश, वर्धन, लाइफ टाइम मेंबर रिद्धिमा, अधृत, काव्या और काइरा ने स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

वहीं आरव मल्होत्रा, प्रनवी, श्रद्धा, सृष्टि, शिवांगी, समृद्ध, अंशिका कुशवाहा, हर्षिका वर्मा, अभिनव, आराध्या, उन्नति सिंह, आदान अहमद, अर्नव और अभिनव ने रजत पदक हासिल किया, जबकि शिखर मिश्रा, विन्शी वामन और अर्चला ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

द स्पोर्ट्स हब में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, अनुभवी कोचों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस ट्रेनिंग एवं प्रतियोगिता आधारित अभ्यास प्रदान किया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर टीएसएच के सीईओ प्रनीत अग्रवाल ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment