कानपुर में जुट रहे चेस के बड़े पदाधिकारी, भविष्य की योजनाओं पर होगा मंथन

 

 

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की आम सभा 9 जुलाई को होटल लैडमार्क में होगी आयोजित, शनिवार को देश भर से आए पदाधिकारियों के समक्ष डेवलपमेंट और प्रमोशन को लेकर दिया जाएगा प्रस्तुतिकरण

कानपुर। कानपुर के होटल लैंडमार्क में इस समय पूरे देश से शतरंज के बड़े पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। अगले दो दिन में यहां इन पदाधिकारियों की बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें देश में चेस के भविष्य को लेकर मंथन किया जाएगा। दरअसल, 9 जुलाई दिन रविवार को आल इंडिया चेस फेडरेशन की आम सभा प्रस्तावित है और कानपुर के उद्योगपति व बड़े खेल प्रशासक और इस समय आल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर इसकी मेजबानी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस आम सभा में दुनियाभर में भारत को शतरंज के खेल का सुपरपावर बनाने के रोडमैप का खुलासा किया जाएगा।

प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार देश भर के चेस एसोसिएशन के पदाधिकारी कानपुर पहुंच चुके हैं। इन सभी के समक्ष शनिवार को होटल लैंडमार्क में चेस डेवलपमेंट एंड प्रमोशन को लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी रविवार को आम सभा में चेस की प्रगति पर चर्चा होगी। इसी दिन आम सभा में लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment