WWE में भारत का नाम रोशन कर रही यह महिला रेसलर

 

 

WWE में कई भारतीय रेसलर अपना नाम ऊंचा कर रहे हैं। द ग्रेट खली से लेकर जिंदर महल तक और अब वीर महान और शैंकी जैसे रेसलर रिंग में अपना जलवा दिखा रहे हैं लेकिन अब WWE में एक और भारतीय रेसलर चमक बिखेरने जा रही है और उसका नाम है संजना जॉर्ज।

संजना भारत के केरल राज्य से आती हैं। WWE से पहले वह मिक्स मार्शल आर्ट (MMA) में अपना हाथ आजमा चुकी हैं। हालांकि वह WWE रिंग में एक फाइटर के तौर पर तो अभी अपना डेब्यू नहीं किया हैं लेकिन रेफरी के तौर पर कुछ मैचों में वह जरूर नजर आई हैं।

बनेंगी दूसरी भारतीय महिला रेसलर
WWE में संजना अगर एक रेसलर के तौर पर अपना डेब्यू करती हैं तो वह कविता देवी के बाद ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला रेसलर बन जाएंगी। हालांकि कविता देवी को WWE ने अब रिलीज कर दिया है। संजना जॉर्ज को WWE रेसलिंग का अनुभव नहीं है लेकिन वह इस कंपनी के परफॉर्मेंस सेंटर में इसके लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। हालांकि संजना ने MMA फाइट में जरूर अपना दमखम दिखा चुकी हैं।

रोंडा राउजी की फैन हैं संजना
WWE में संजना को द रॉक काफी पसंद है। इसके अलावा संजना रोंडा राउजी की भी फैन हैं। संजना की तरह ही रोंडा ने MMA में अपना नाम कमाया है और WWE में भी अपना जौहर दिखा चुकी हैं। संजना फिटनेस फ्रीक हैं। वह अपने खेल की तैयारी और फिटनेस के साथ किसी तरह की समझौता नहीं करती हैं। संजना अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Leave a Comment