तीसरी राष्ट्रीय नान चाकू प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर। मार्शल आर्ट के खेल की सुप्रसिद्ध विधा नानचाकू खेल की तीसरी नेशनल नानचाक् चैम्पियनशिप 2024 एवं आफिशियल ट्रेनिंग सेमिनार कानपुर नगर के गॅजेस क्लब आर्य नगर कानपुर में 27 एवं 28 जनवरी 2024 को हो रही है। बाबुल वर्मा (महासचिव नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने बताया कि नान चाकू मार्शल आर्ट की दुनिया की जानी पहचानी अनूठी खेल कला है। इसकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कानपुर नगर को प्राप्त हुई है। इस प्रतियोगिता में भारत देश के लगभग 17 राज्यों से चुने गए विशिष्ट खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों कोचों एवं ऑफिशल्स का आगमन हो रहा है। इस चैंपियनशिप में देश के नान चाक खेल के शानदार खिलाडियों का खेल देखने को मिलेगा जो की मार्शल आर्ट के लिए इतिहास बनेगी।

Leave a Comment