- जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका में बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन
कानपुर, 12 फरवरी 2026।
जय नारायण विद्या मंदिर परिसर स्थित जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के माननीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्ता, जय नारायण विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री अनिल त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता तथा शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि को विद्यालय प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैडमिंटन में श्रेयस और आराध्या का जलवा
बैडमिंटन प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने खिलाड़ियों को नियमों की जानकारी देकर प्रतियोगिता प्रारंभ कराई।
बालिका वर्ग:
आराध्या शुक्ला ने रोमांचक मुकाबले में आराध्या सिंह को 21–17 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। ईशवी कटियार और पायल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग:
श्रेयस झा ने सूर्यांश गुप्ता को एकतरफा मुकाबले में 21–02 से हराकर चैंपियन बने। वेदांश मिश्रा और रौनक कुशवाहा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

शतरंज में ध्रुव और अंजली अव्वल
बालक वर्ग:
ध्रुव ने शिवम कुमार को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। आयुष पाल एवं प्रिंस शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग:
अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुषी को द्वितीय पुरस्कार मिला।
विजेताओं का सम्मान
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर रवि कुमार दीक्षित सहित माननीय अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, प्रबंधक राजीव अवस्थी, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता एवं प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
खेलों से होता है सर्वांगीण विकास
प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं और उनमें अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन भावना शुक्ला ने किया, जबकि संयोजन कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव एवं क्रीड़ाध्यक्ष आशुतोष सत्यम झा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध समिति के माननीय प्रबंधक राजीव अवस्थी ने प्रस्तुत किया।