स्टेट पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस ट्रायल से नेशनल चैंपियनशिप के लिए होगा टीम का चयन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

राज्यस्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर, महिला, पुरुष पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस ट्रायल 9 अप्रैल को गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर में

ट्रायल के आधार पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम को होगा चयन, 11-15 मई के बीच तमिलनाडु के त्रृचुनापल्ली में प्रतिभाग करेगी यूपी की टीम


कानपुर। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन 9 अप्रैल को गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर में राज्यस्तरीय सब जूनियर जूनियर/सीनियर/मास्टर (महिला/पुरुष) पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस ट्रायल का आयोजन करेगा। एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला ने बताया कि इस चयन ट्रायल के आधार पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा जो सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर महिला/नेशनल पावरलॉफ्टिंग चैंपियनशीप त्रृचुनापल्ली (तमिलनाडु) में 11 से 15 मई के बीच प्रतिभाग करेगी। चयन ट्रायल प्रात: 09 बजे से प्रारंभ होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर से 9305130664 व 9450154087 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment