भविष्य के सितारों की तलाश पूरी, जेएनटी अंडर-12 ट्रायल संपन्न

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • तीन दिवसीय मैराथन ट्रायल में 572 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
  • 13 मई को वेबसाइट पर जारी होगा चयन परिणाम, 15 से 17 मई तक होगा कैंप

 

कानपुर, 11 मई।

कानपुर में आयोजित तीन दिवसीय मैराथन प्रतिभा आकलन ट्रायल रविवार को समाप्त हो गया। इस ट्रायल में प्रदेश भर के 52 शहरों से आए कुल 572 अंडर-12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह जेएनटी ट्रायल इतिहास की सबसे बड़ी भागीदारी मानी जा रही है।

तीन चयनकर्ताओं ने किया गहन मूल्यांकन

ट्रायल के दौरान चयनकर्ताओं विकास यादव, राकेश तिवारी और इंद्रपाल सिंह ने केसीए अध्यक्ष एस.एन. सिंह के मार्गदर्शन में प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतिभा का बारीकी से आकलन किया। इस चयन प्रक्रिया का आयोजन सचिव अमित मिश्रा ने सफलतापूर्वक संचालन किया।

13 मई को घोषित होगा रिजल्ट

अमित मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची 13 मई को जेएनटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट कैंप 15 से 17 मई तक आयोजित किया जाएगा, जो प्रातः 6:00 बजे से कानपुर साउथ मैदान पर शुरू होगा।

कैंप में अनुपस्थित रहने पर चयन निरस्त

सचिव ने यह भी कहा कि सभी चयनित खिलाड़ियों का कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य है। बिना पूर्व सूचना या ठोस कारण के अनुपस्थित रहने पर उनका चयन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Comment