नेशनल चेस में कानपुर का गौरव बढ़ाएंगी तान्या

 

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर के तानया वर्मा चयनित 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 14 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच नोएडा एजुकेशन एकेडमी में  17 वर्ष से कम के बालक एवं बालिकाओं की राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 47 बालक व 18 बालिकाएं सम्मिलित थीं। प्रतियोगिता में बालकों में 7 राउंड खेले गए, जबकि बालिकाओं में 5 राउंड के मुकाबले हुए। इसमें कानपुर से चयनित तानया वर्मा प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही जो अब 17 वर्ष से कम आयु की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि के लिए तानया को बधाई दी।

परिणाम इस प्रकार रहे 
(बालिका वर्ग)
1st शुभी गुप्ता – गाजियाबाद( 5 अंक)
2nd तानया वर्मा – कानपुर (4 अंक)
3rd संचिता यादव – प्रयागराज ( 3.5 अंक)

(बालक वर्ग)
1st पृथ्वी सिंह – लखनऊ (6.5 अंक)
2nd अजय संतोष नोएडा ( 6 अंक)
3rd हर्षित सिंह – नोएडा ( 5.5 अंक)

Leave a Comment