उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन में सुनील श्रीवास्तव बने रेफरी कमीशन सदस्य

 

 

 

  • कराटे क्षेत्र में योगदान को मिला सम्मान, प्रदेश व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निभाएंगे अहम भूमिका

 

कानपुर, 11 फरवरी।

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ने आल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव सुनील श्रीवास्तव को उनके कराटे क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए रेफरी कमीशन सदस्य नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से कानपुर के खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

प्रदेश संगठन ने दी बधाई

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन एवं मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पवन गोयल तथा संस्था के महासचिव श्री अमित गुप्ता ने सुनील श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और निष्पक्ष कार्यशैली से कराटे खेल को नई दिशा मिलेगी।

प्रदेश व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निभाएंगे भूमिका

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सुनील श्रीवास्तव आगामी मेरठ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता तथा भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जज एवं रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment