सुनील श्रीवास्तव और अजय वैश्य को मिला ऑफिशियल का दायित्व

 

 

 

  • साउथ वेस्ट जोन अंतर महाविद्यालय कराटे चैंपियनशिप में कानपुर के दो अधिकारी नियुक्त
  • 16 से 21 मार्च तक भोपाल स्थित सागे यूनिवर्सिटी में होने वाली प्रतियोगिता में निभाएंगे रेफरी व जज की भूमिका

 

कानपुर, 12 मार्च।

ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव सुनील श्रीवास्तव तथा कराटे अधिकारी अजय वैश्य को साउथ वेस्ट जोन अंतर महाविद्यालय कराटे चैंपियनशिप के लिए ऑफिशियल नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 मार्च से 21 मार्च 2026 तक सागे (संजीव अग्रवाल ग्लोबल एजुकेशन) यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित की जाएगी।

सागे यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नियुक्ति के अनुसार दोनों अधिकारी प्रतियोगिता में रेफरी और जज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से कानपुर के खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा खेल प्रेमियों ने दोनों अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। संस्था के महासचिव सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि यह नियुक्ति कानपुर के कराटे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Comment