संडे क्रिकेट लीग: ट्राइडेंट की शानदार जीत, नवीन और विष्णु ने निभाई अहम भूमिका

 

  • लीग मुकाबले में परफेक्ट 11 को 4 विकेट से हराया

 

कानपुर, 21 दिसंबर।

लीग मैच के एक मुकाबले में ट्राइडेंट की टीम ने परफेक्ट 11 को 4 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए परफेक्ट 11 की टीम 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी।

परफेक्ट 11 की ओर से मनीष ने 43 गेंदों में 41 रन की उपयोगी नाबाद पारी खेली, जबकि देवर्षि मिश्रा ने 55 गेंदों में 35 रन बनाए। सागर सिंह ने 9 गेंदों में 16 रन की तेज पारी खेली।

ट्राइडेंट की ओर से गेंदबाजी में नवीन अवस्थी शिवाय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके। अनुप दीक्षित को 2 विकेट मिले, जबकि अफाक (बाबा) और अविनाश पात्रो को 1-1 सफलता मिली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्राइडेंट की टीम ने 26 ओवरों में 4 विकेट खोकर 156 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ट्राइडेंट की ओर से विष्णु ने 41 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि निशांत मिश्रा ने 42 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुँचाया। अफाक (बाबा) ने 29 रन और तरुण ने 10 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 24 रन भी प्राप्त हुए।

ट्राइडेंट की इस जीत में गेंदबाजों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा, जिससे टीम ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। नवीन अवस्थी को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Comment