- 14 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्वर्ण पदक विजेताओं का मंडलीय प्रतियोगिता हेतु चयन
- दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ
Kanpur 24 July:
24 जुलाई 2025 को ए.बी. विद्यालय इंटर कॉलेज, माल रोड, कानपुर में जनपदीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गुप्ता, क्रीड़ा सचिव श्री एन.पी. सिंह गौर और एल.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री देव सिंह द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। संचालन श्री टी. पाण्डे ने किया।
विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
ओईएफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री मोहित दुबे, जनपद के व्यायाम शिक्षक श्री सत्य प्रकाश तिवारी, श्री वीरेन्द्र यादव, श्री दया शंकर, श्री आशीष शुक्ला, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, श्री अविचल पाठक और प्रतियोगिता के आयोजक सचिव श्री श्याम किशोर ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
14 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कानपुर के लगभग 14 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी मुकाबले कराटे एसोसिएशन के निर्णायकों की देखरेख में निष्पक्षता से संपन्न हुए।
स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची
- अंडर-14 (बालक):
कृष्णा गुप्ता – एनएलके लिटिल स्टेप
धनराज भुवन – एसीएम पब्लिक स्कूल
शिवांश पांडे – राम अवतार इंटर कॉलेज
- अंडर-14 (बालिका):
सानिया अंसारी – सेंट मेरी वर्ल्ड
काव्या सिंह – एनएलके लिटिल स्टेप
विदिशा यादव – एनएलके लिटिल स्टेप
- अंडर-17 (बालक):
अनिकेत कमल – राम अवतार इंटर कॉलेज
कमल विश्वकर्मा – सनातन धर्म इंटर कॉलेज
कुशार्ग श्रीवास्तव – एनएलके लिटिल स्टेप
- अंडर-17 (बालिका):
फलक श्रीवास्तव – सनातन धर्म इंटर कॉलेज
गौरवी द्विवेदी – हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज
दीपाली वर्मा – राम अवतार इंटर कॉलेज
- अंडर-19 (बालक):
वैभव भारद्वाज – सनातन धर्म इंटर कॉलेज
उज्जवल – ए.बी. विद्यालय इंटर कॉलेज
- अंडर-19 (बालिका):
रिया निषाद – कु. उद्यान इंटर कॉलेज
मान्या गुप्ता – हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन
उक्त स्वर्ण पदक विजेता छात्र-छात्राओं का चयन आगामी मंडलीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहाँ वे जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।