राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता: सब-जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

 

  • विभिन्न भार वर्गों में बरेली, लखनऊ, फर्रुखाबाद, प्रयागराज के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
  • कानपुर में आयोजित यूपी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 39 जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग

 

Kanpur 11 April: डीपीएस कल्याणपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (11-13 अप्रैल 2025) में सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। विभिन्न भार वर्गों में प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

सब-जूनियर बॉयज़ अंडर-21 किग्रा

  • स्वर्ण पदक: विहान प्रताप सिंह (बरेली)
  • रजत पदक: दिव्य राज वंश (लखनऊ)
  • कांस्य पदक: विधान राघव (गौतम बुद्ध नगर)

सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-22 किग्रा

  • स्वर्ण पदक: अदिति सिंह (फर्रुखाबाद)
  • रजत पदक: शालजा सिंह (फर्रुखाबाद)

सब-जूनियर बॉयज़ अंडर-50 किग्रा

  • स्वर्ण पदक: जतिन कुमार गौर (प्रयागराज)
  • रजत पदक: आरव अग्निहोत्री (मैनपुरी)

सब-जूनियर बॉयज़ अंडर-60 किग्रा

  • स्वर्ण पदक: मोहम्मद खलील (लखनऊ)
  • रजत पदक: सत्यम सरोहा (बागपत)

शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, स्पीड और फुर्ती से दर्शकों व निर्णायकों को प्रभावित किया। स्वर्ण विजेताओं ने फाइनल मुकाबलों में आक्रामक रणनीति अपनाते हुए विरोधियों को कड़ी टक्कर दी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने किया

समारोह का शुभारंभ माननीय सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले ने दीप प्रज्वलन कर किया। महासचिव रजत आदित्य दीक्षित, तुषाल साहनी, रोमी सिंह, सतीश कुमार सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। सुनीता यादव ने मंच संचालन किया।

Leave a Comment