- उत्तर प्रदेश में दिव्यांग खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास की पहल
- ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- स्कूल, कॉलेज व जिले स्तर के सभी विशेष खिलाड़ी होंगे शामिल
- कानपुर में प्रेरणा स्पेशल स्कूल बना रजिस्ट्रेशन केंद्र
कानपुर, 1 अप्रैल।
स्पेशल ओलंपिक भारत, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के विशेष (दिव्यांग) खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर श्री संजीव दोहरे एवं संयुक्त निदेशक खेल एवं प्रशिक्षण श्री मनोज सिंह के निर्देशन में शुरू की गई है।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश के सभी विशेष खिलाड़ी—चाहे वे स्कूल, कॉलेज या जिला स्तर पर हों—ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
कानपुर जनपद के खिलाड़ियों के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत, उत्तर प्रदेश का स्पोर्ट्स सेंटर प्रेरणा स्पेशल स्कूल (कैंट) निर्धारित किया गया है, जहां कोच सत्येंद्र सिंह यादव के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
पंजीकृत खिलाड़ियों को स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की नियमित जानकारी प्राप्त होती रहेगी। अधिक जानकारी के लिए प्रधानाचार्या डॉ. शिखा अग्रवाल एवं खेल प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह यादव (8090333726) से संपर्क किया जा सकता है।