तृप्ति के खेल से स्पार्क एकादश फाइनल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • राज रतन महिला लीग में ओशो एकादश को 5 विकेट से पराजित किया, तृप्ति सिंह ने बनाए नाबाद 94 रन

कानपुर, 05 अप्रैल। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ राज रतन महिला लीग के अर्न्तगत शुक्रवार को कमला क्लब मैदान में खेले गये मैच मे स्पार्क एकादश ने तृप्ति सिंह (94 रन नाबाद) की बदौलत ओशो एकादश को 5 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

ओशो एकादश ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन बनाए। सिद्धी सिंह ने 42, बबीता यादव ने 38 एवं नेहा वर्मा ने 25 रन बनाए। सिद्धी मिश्रा ने 19 पर 2, एंजलीना वर्मा ने 28 पर 2 एवं ईशिका श्रीवास्तव ने 3 रन पर 1 विकेट लिया। जवाब में स्पार्क एकादश ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। शिबू सिंह पाल ने 19 रन एवं तृप्ति सिंह ने नाबाद 94 रन बनाए। अनुपम राजपूत ने 14 पर 1 एवं बबीता यादव ने 27 रन पर 1 विकेट झटका। वूमैन ऑफ दी मैच तृप्ति सिंह को मिला। 

Leave a Comment