गौरव के खेल से कैम्पस आईआईटी विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 05 अप्रैल। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अन्तर्गत आईआईटी जिमखाना मैदान पर खेले गए ‘बी’ डिवीजन के मैच में कैम्पस आई०आई०टी ने गौरव यादव (34 रन), कार्तिक उपाध्याय (20 पर 3 विकेट) एवं शुभम रंजन (27 पर 3 विकेट) की बदौलत वीनस क्लब को 6 विकेट से पराजित कर दिया। वीनस क्लब ने 37.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाए। अखिलेश पाण्डे ने 32, शुभम गोस्वामी ने 28 एवं प्रख्यात श्रीवास्तव ने 20 रन का योगदान दिया। कार्तिक उपाध्याय ने 20 पर 3 एवं शुभम रंजन ने 27 रन पर 3 विकेट लिए। कैम्पस आईआईटी ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बनाकर विजय हासिल की। गौरव यादव ने 34, शुभ यादव ने 26 एवं सौरभ शर्मा ने नाबाद 24 रन बनाए। अमन ने 13 पर 2 एवं आकाश सिंह ने 13 रन पर 1 विकेट चटकाया। 

Leave a Comment