लड़कों में सिंहानिया, लड़कियों में गौरव मेमोरियल रहा ओवरआल चैंपियन

जीडी गोयनका स्कूल में दो दिवसीय कानपुर जोन ए K.S.S ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन

कानपुर। कानपुर जोन ए मे आने वाले स्कूल की K.S.S. ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन 13 मई शनिवार को जी.डी गोयनका स्कूल में संपन्न हुआ। लड़कों की प्रतियोगिता में सर पद्मपत सिंहानिया स्कूल ओवरआल चैंपियन और सनातन धर्म स्कूल रनर्स-अप रहा। वहीं लड़कियों में गौरव मेमोरियल पब्लिक स्कूल विनर और सर पदमपत सिंघानिया स्कूल रनर्स-अप रहा। अंडर 12 लड़कों की प्रतियोगिता में अग्रिम परिहार (सिंघानिया स्कूल), सुमित मौर्या (स्कॉलर मिशन), जसमत अरोड़ा, लोकेश शरण गुप्ता (सिंघानिया), तेजस्वी त्रिपाठी (सनातन धर्म) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 14 बॉयज में हर्ष चतुर्वेदी (दीनदयाल), प्रखर वर्मा (सिंघानिया), गीतेश यादव (विन्यास), प्रज्ज्वल श्रीवास्तव (सिंघानिया), देवांश कुमार सिंह (गुरु नानक), ऐश्वर्या स्वरूप (सिंहानिया) स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। अंडर 17 बॉयज मे हर्षित मिश्रा (विन्यास), अभिनव सेठ (सिंघानिया), आदित्य चौरसिया (सिंघानिया), तन्मय सिंह राठौर (सनातन धर्म), विनायक रंजन (सिंघानिया) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं बालिका अंडर 12 में विदित विद्युत निगम (सिंघानिया), स्पर्शी साहू (डीपीएस) विधि वर्मा (विन्यास), अंडर 14 में मानवी तिवारी (गुरु नानक), अनन्या (दीनदयाल), यशस्वी गुप्ता (नर्चर), सारा गोगरी (डीपीएस), कंचन राठौड़ (गौरव) और अंडर 17 वर्ग में अनन्या बाजपेई (सिंघानिया), वैष्णवी (गौरव), अंशिका (फातिमा कान्वेंट), रिधिमा राठौर (डीपीएस), जानवी गुप्ता (सिंघानिया स्कूल) गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।

लड़कों में सिंहानिया स्कूल ने मारी बाजी।

 

ऑफिशियल्स का भी हुआ सम्मान।

 

Leave a Comment