सिद्धी मिश्रा और सिद्धी सिंह के शानदार प्रदर्शन से केसीए सेमीफाइनल में

 

 

  • प्रथम राधिका देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सहारनपुर क्रिकेट एसोसियेशन को 21 रनों से हराया 

 

कानपुर, 24 मार्च।

लखनऊ क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम राधिका देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में के०सी०ए० एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर क्रिकेट एसोसियेशन को 21 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला सेज क्रिकेट मैदान, रिवर फ्रन्ट, लखनऊ पर खेला गया।

केसीए की जीत में सिद्धी मिश्रा और सिद्धी सिंह का अहम योगदान रहा। सिद्धी मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं सिद्धी सिंह ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 15 रन बनाने के साथ 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इसके अलावा शिबू पाल सिंह (28), बबीता यादव (19) और श्वेता वर्मा (24 नाबाद) ने भी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए के०सी०ए० एकादश ने 18 ओवरों में 7 विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में सहारनपुर की टीम 17.2 ओवरों में 108 रन पर सिमट गई। शिखा शहलोत ने 46 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

केसीए की ओर से निशा वर्मा ने 2 विकेट लेकर गेंदबाजी में अच्छा सहयोग दिया। सिद्धी मिश्रा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीम की इस जीत की जानकारी कोच पूनम गुप्ता ने दी।

Leave a Comment