शुरैफ के बल्ले और रागिब की गेंदबाजी से जीता ब्लीड ब्लू

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • फ्रेंडली मुकाबले में शम्सी ब्रदर्स को 68 रनों से हराया

कानपुर। रविवार को शम्सी प्रीमियर लीग सीजन -11 का फ्रेंडली मैच खेला गया। पहला मैच ब्लीड ब्लू और शम्सी ब्रदर्स के बीच एवरेस्ट ग्राउंड में खेला गया, जिसमें ब्लीड ब्लू ने शम्सी ब्रदर्स को 68 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लीड ब्लू ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 183 रन बनाए। शुरैफ शकील ने 38 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि ओसामा महमूद ने 5 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में शम्सी ब्रदर्स की टीम 23 ओवर में 10 विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। उसके लिए एहतिशाम अहमद ने 39 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि रागिब शकील ने 5 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। ब्लीड ब्लू रागिब शकील को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment