- रागेन्द्र स्वरूप स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026: नतीजों में उभरे नए सितारे
कानपुर, 24 जुलाई।
रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी में आयोजित रागेन्द्र स्वरूप स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 के दूसरे दिन मुकाबलों के नतीजों ने सभी का ध्यान खींचा। विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए मैचों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर और खिताबी मुकाबलों में अपनी जगह पक्की की।

बालक अंडर-17: फाइनल में कार्तिक बनाम अथर्व
बालक अंडर-17 वर्ग में कार्तिक शुक्ला ने आयुष राजपूत को 30–21 और सेमीफाइनल में 30–23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं अथर्व यादव ने सेमीफाइनल में श्रेष्ट शुक्ला को 30–23 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। श्रेयंश पांडे, शिवांश और आरव इंद्रा सोनकर ने भी अपने-अपने मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13: शिनाया श्रीवास्तव चैंपियन
गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 वर्ग में शिनाया श्रीवास्तव ने पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अस्मिता सिंह को 15–3, 15–3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में अस्मिता सिंह ने सानवी चौहान को 15–8, 15–8 से पराजित किया था।

क्वार्टर और सेमीफाइनल के प्रमुख परिणाम
क्वार्टर फाइनल में अस्मिता सिंह ने उषशी झा को 30–14, शिनाया श्रीवास्तव ने आराध्या त्रिपाठी को 30–14 और आराध्या मेहरोत्रा ने आराही पाल को 30–11 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतर स्कोर के साथ जीत दर्ज की।