- स्वतंत्रता दिवस पर जिला फुटबाल संघ कराएगा 5-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता, विजेता को 10 हजार और उपविजेता को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार
कानपुर, 10 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला फुटबाल संघ, कानपुर नगर की ओर से शहीद आयुष यादव की स्मृति में एक दिवसीय शहीद आयुष यादव मेमोरियल 5-ए-साइड फुटबाल मेला आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 15 अगस्त को शास्त्री नगर स्थित सेंटर पार्क में होगा।
विजेता टीम को मिलेगा 10 हजार का पुरस्कार
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को 10 हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं को खेलों से जोड़ना और फुटबाल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
इच्छुक टीमें करा सकती हैं पंजीकरण
प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें ग्राउंड पर अपनी एंट्री करा सकती हैं। इसके अलावा टीमें जिला फुटबाल संघ से जुड़े शरद जायसवाल और अमित नारंग के पास भी अपना नाम दर्ज करा सकती हैं।
जिला फुटबाल संघ ने फुटबाल खिलाड़ियों और टीमों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।