शतरंज की बिसात पर सुपरहिट साबित हुए सीनियर सिटीजंस

सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

 

कानपुर। कानपुर चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रथम जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता स्थानीय यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के वातानुकूलित हाल में संपन्न हुई। 5 राउंड तक चली इस प्रतियोगिता में कानपुर, झांसी, उन्नाव, कौशांबी, फतेहपुर, कन्नौज, लखनऊ के 30 वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। झांसी के आरके गुप्ता ने 5 प्वॉइंट्स पर रहते हुए पहले पायदान पर कब्जा जमाया। वीरेंद्र सिंह चंदेल दूसरे, मोइनुद्दीन तीसरे, एमके अरोड़ा चौथे, यूपी सिंह पांचवें और एसएम निगम छठे स्थान पर रहे। यह प्रतियोगिता पूर्णतया निशुल्क थी। प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे श्याम मुरारी निगम (रिटायर्ड ) कमिश्नर “इनकम टैक्स “, आदित्य त्रिपाठी (पूर्व प्रधानाचार्य) क्राइस्टचर्च डिग्री कॉलेज कानपुर एवं 88 वर्षीय गोविंद शरण चतुर्वेदी। सभी खिलाड़ियों को इतने वर्षों में एक साथ खिलाना व सम्मिलित करने पर मुख्य आयोजक जय बजाज व दिलीप श्रीवास्तव (सचिव कानपुर) की सराहना की गई। जेएमडी स्कूल की डायरेक्टर चाहत दीक्षित ने सभी खिलाड़ियों के खानपान की व्यवस्था करके एक अच्छी पहल की। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र व संस्था का फोटो प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके बाद विशेष मुख्य अतिथि ने प्रथम छह (6) स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये। प्रतियोगिता के आर्बिटर हरीश रस्तोगी व राजेश शर्मा थे। प्रतियोगिता के उपरांत जय बजाज ने जफर आलम , आलोक गुप्ता व अरुण प्रताप सिंह को विशेष सम्मान से सम्मानित किया।

सांसद सत्यदेव पचौरी ने किया विनर्स को सम्मानित।

Leave a Comment