- 50 छात्राओं ने सीखी कुबूदो मार्शल आर्ट की तकनीकें, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
कानपुर, 22 नवंबर।
हर सहाय पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कॉलेज की लगभग 50 छात्राओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी कौशल सीखकर खुद को सशक्त बनाया।
कुबूदो मार्शल आर्ट विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण
कुबूदो मार्शल आर्ट की विशेष तकनीकों का प्रशिक्षण शिहान शोभित पांडे (महासचिव, कुबूदो मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया), चंदा, और अर्पित शुक्ला द्वारा दिया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्य दिनेश कुमार और डॉ. कमलेश यादव भी उपस्थित रहे।
छात्राओं को दिए गए प्रमुख आत्मरक्षा कौशल
प्रशिक्षण में छात्राओं को निम्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया—
शिफ्टिंग तकनीक
नी अटैक
किक तकनीक
पंच तकनीक
इन तकनीकों ने छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें आपात स्थिति में स्वयं की रक्षा करने के सक्षम बनाया।
स्नेहा कुमारी विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्नेहा कुमारी विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों के चलते छात्राओं को एक प्रभावी, उपयोगी और प्रेरणादायक प्रशिक्षण सत्र प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की एक झलक👇

