कानपुर मंडल बेंच प्रेस टीम का चयन 12 अक्टूबर को ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • लखनऊ में होगी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप — हरियाणा में जनवरी 2026 में आयोजित होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

 

कानपुर, 6 अक्टूबर।

आगामी राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप, जो कि 7 से 11 जनवरी 2026 के बीच हरियाणा में आयोजित की जाएगी, के लिए चयन प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में राज्य बेंच प्रेस चैंपियनशिप एवं सेलेक्शन ट्रायल्स 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2025 को लखनऊ में आयोजित होंगे।

कानपुर मंडल टीम का चयन 12 अक्टूबर को

राज्य स्तरीय चयन से पहले कानपुर मंडल बेंच प्रेस टीम का चयन 12 अक्टूबर (रविवार) को श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से आरंभ होगी।

यह चयन सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में, इक्युप्ड और अनइक्युप्ड दोनों श्रेणियों के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा।

रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर तक

इच्छुक खिलाड़ी 11 अक्टूबर को भी स्कूल जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए समय पर पहुंचना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मो. अशरफ शिबली (मो. नं. 8299868344) या सतेन्द्र शर्मा (मो. नं. 9335061909) से संपर्क कर सकते हैं।

संघ ने दी शुभकामनाएं

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के महासचिव संदीप निगम ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानपुर मंडल के खिलाड़ी हमेशा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं, हमें इस बार भी अच्छे परिणामों की उम्मीद है।

Leave a Comment