राष्ट्रीय अविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में 10 बच्चों का चयन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 10 मार्च। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2024 के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र कल्याणपुर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान/गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किया। 3 स्तरों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्र्त करने वाले 10 बच्चों का चयन जनपद स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विज्ञान के पंखों से ही उन्नति की ऊँची उड़ान भरी जा सकती है। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार स्वरुप ट्रॉफी, स्टेशनरी का सामान, प्रसस्ति पत्र व जनपद स्तरीय प्रदर्सनी हेतु मॉडल निर्माण के लिए नकद धनराशि भी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी ए०आर०पी० डॉ० प्रिया आनंद एवं लाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता संगीता गौतम, कुंवर प्रशांत, देवेश कटियार, शालिनी सिंह, धनञ्जय कुमार, शर्वेश, शिखा मिश्रा, दीपा, मोनिका श्रीवास्तव आदि उपस्थित हुए।

Leave a Comment