राष्ट्रीय खेलों में टेबल टेनिस के जज होंगे कानपुर के संजय टंडन

 

  • कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

कानपुर। 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक गोवा में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए शहर के अंतरराष्ट्रीय अंपायर और कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन निर्णायक होंगे। यह कानपुर के लिए गौरव का विषय है। इससे इससे पहले भी संजय टंडन अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक का दायित्व निभा चुके हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने दी। संजय टंडन को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में चुने जाने पर कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारी गीता टंडन कपूर, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष कपूर, रवि टंडन, अरुण दुबे, सुनील सिंह, अविनाश यादव, आशुतोष सत्यम झा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment