कानपुर के संदीप कुमार बने बॉक्सिंग प्रशिक्षक, वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में मिली तैनाती

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • खेलकूद निदेशालय ने राष्ट्रीय पदक विजेता और एनआईएस कोच को सौंपी नई जिम्मेदारी
  • खिलाड़ी से प्रशिक्षक तक का सफर, मेहनत और लगन का मिला प्रतिफल
  • राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके हैं कई पदक

 

कानपुर, 4 जून।

कानपुर। कानपुर के बॉक्सिंग जगत के लिए गर्व का क्षण है। खेलकूद निदेशालय द्वारा शहर के वरिष्ठ बॉक्सिंग प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय पदक विजेता संदीप कुमार को बॉक्सिंग प्रशिक्षक के पद पर नियुक्त करते हुए वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में तैनाती प्रदान की गई है। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और बॉक्सिंग समुदाय में खुशी का माहौल है।

कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि संदीप कुमार अपने समय के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ी जीवन के दौरान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर कानपुर और प्रदेश का नाम रोशन किया। एनआईएस कोच के रूप में भी उन्होंने लगातार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर बॉक्सिंग को नई दिशा देने का कार्य किया है।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि संदीप कुमार की नियुक्ति उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्हें विश्वास है कि संदीप कुमार भविष्य में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करेंगे और प्रदेश व देश को नए पदक विजेता मुक्केबाज देंगे।

इस अवसर पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष भगवान दीन सहित हसन रजा जैदी, एस.पी. माहेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, नीतू कटियार, नरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, मुकेश झा, महेंद्र रोमानी, सुरेश शिरोमणि, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, स्वाति बाजपेई, संतोष त्यागी, कंचन भारती, शैली यादव, काजल साहू, रक्षा दीक्षित, अंजली वर्मा समेत अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment