सम्राट सिंह के तूफानी खेल से सिंदिया वॉरियर्स की 9 विकेट से शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • गीता देवी मेमोरियल अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में FLIQ Sports को करारी शिकस्त, सचिन सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच

 

कानपुर, 7 जून।

प्रथम गीता देवी मेमोरियल अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में सिंदिया वॉरियर्स ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए FLIQ Sports को 9 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला गीता देवी क्रिकेट ग्राउंड, मंटोरा में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी FLIQ Sports की टीम सिंदिया वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 10.4 ओवर में मात्र 36 रन पर 8 विकेट गंवा बैठी। टीम की ओर से कप्तान विशाल यादव ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। सिंदिया वॉरियर्स के लिए हर्ष सोनकर ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि आदर्श त्रिपाठी ने 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

37 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंदिया वॉरियर्स ने मात्र 4.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 41 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सम्राट सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। शिवा राजपूत ने भी 5 गेंदों पर नाबाद 7 रन का योगदान दिया।

मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सचिन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर :

FLIQ Sports – 36/8 (10.4 ओवर)

विशाल यादव 12 रन।

हर्ष सोनकर 2 विकेट, आदर्श त्रिपाठी 1 विकेट।

सिंदिया वॉरियर्स – 41/1 (4.1 ओवर)

सम्राट सिंह नाबाद 31 रन, शिवा राजपूत नाबाद 7 रन।

परिणाम : सिंदिया वॉरियर्स 9 विकेट से विजयी।

 

Leave a Comment