रहमान के तूफानी शतक से जीटीबी वॉरियर्स की धमाकेदार जीत, कानपुर वॉरियर्स भी विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • सीसीएल टी-20 प्रतियोगिता में बल्लेबाजों का जलवा, गुरुविंदर और अब्दुल रहमान बने मैच के हीरो

 

कानपुर, 10 मई।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित सीसीएल टी-20 प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में जीटीबी वॉरियर्स और कानपुर वॉरियर्स ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में मोहम्मद रहमान के विस्फोटक शतक की बदौलत जीटीबी वॉरियर्स ने स्पार्क इंटरनेशनल को 74 रनों से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में कानपुर वॉरियर्स ने क्रेजी रेंजर्स को 4 विकेट से हराया।

पहले मुकाबले में जीटीबी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोहम्मद रहमान ने नाबाद 102 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि चेतन सिंह ने 83 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिषेक ने 18 रनों का योगदान दिया। स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से प्रेम, अंकित मेहरोत्रा और प्रमोद पाटिल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्क इंटरनेशनल की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। रजा खान ने 63 रन तथा अभिलाष चतुर्वेदी ने नाबाद 62 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जीटीबी की ओर से अभिषेक चतुर्वेदी, चेतन सिंह और शेख मुश्ताक ने किफायती गेंदबाजी की। शानदार शतक लगाने वाले अब्दुल रहमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गुरविंदर

दूसरे मैच में क्रेजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। आयुष शुक्ला ने 42 तथा सर्वेश ने 21 रनों का योगदान दिया। कानपुर वॉरियर्स की ओर से शिव प्रताप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

जवाब में कानपुर वॉरियर्स ने 19 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरुविंदर ने नाबाद 48 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। धर्मेंद्र ने 26 और अक्षत गुप्ता ने 25 रन बनाए। क्रेजी रेंजर्स की ओर से भरत पांडेय और नासिरुद्दीन ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए गुरुविंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया

Leave a Comment