CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पं० दीनदयाल की टीम को तीसरा स्थान

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • ओजस, पार्थ, देवांग और कार्तिकेय का शानदार प्रदर्शन, झारखंड और बिहार से पीछे रहते हुए ओवरऑल तीसरा स्थान

KANPUR, 30 September: CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 सितंबर 2024 तक S.D.S.M. स्कूल, टाटानगर (झारखंड) में किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पं० दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, कानपुर के चार खिलाड़ियों—ओजस सिंह, पार्थ नारायण, देवांग दीक्षित, और कार्तिकेय शुक्ला ने इंडियन राउंड के अंडर-14 बालक वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में पहले स्थान पर झारखंड और दूसरे स्थान पर बिहार की टीम रही, जबकि पं० दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी, खेल प्रमुख अजय मिश्रा और कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Comment