केडीएमए लीग के सी डिवीजन के प्रिंस क्लब बना किंग

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • सचिन ने 5 और आशीष ने 4 विकेट तो आशुतोष ने 27 रन बनाकर लो स्कोरिंग मुकाबले में टीम को एक विकेट से दिलाई जीत

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए लीग के सी डिवीजन के खिताबी मुकाबले में प्रिंस क्लब ने सचिन और आशीष सविता की गेंदबाजी के दम पर वाईएमसीसी क्लब को कांटे के मुकाबले में 1 विकेट से हराकर लीग का विजेता बनने का गौरव हासिल किया। कानपुर साउथ मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईएमसीसी की टीम सचिन और आशीष की गेंदबाजी के सामने 21 ओवर में महज 72 रनों पर ढेर हो गई। उसके लिए सर्नाधिक 25 रन उत्कर्ष तिवारी ने बनाए। वहीं सचिन ने मात्र 21 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि आशीष ने 21 रन पर 4 विकेट हासिल किए। जवाब में प्रिंस क्लब की टीम भी छोटे से टारगेट के सामने जूझती नजर आई। हालांकि आशुतोष बाजपेई के 27 रनों की मदद से वो 21.3 ओवर में 9 विकेट खोकर सौभाग्य से मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर सकी। अभय सिंह चौहान ने 5 रन पर 5 विकेट लिए, जबकि उत्कर्ष तिवारी ने 15 रन पर 2 विकेट और देवेंद्र सिंह ने 17 रन पर 2 विकेट लिए।

Leave a Comment