सीबीएसई ईस्ट जोन बालिका तैराकी प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक बने प्रकाश अवस्थी

 

  • 18 से 21 जुलाई तक लखनऊ के एम.आर. जयपुरिया स्कूल में होगा आयोजन
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक डॉ. मंजीत सिंह ने की नियुक्ति

 

कानपुर, 17 जुलाई।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अतिरिक्त निदेशक डॉ. मंजीत सिंह द्वारा आगामी सीबीएसई ईस्ट जोन बालिका तैराकी प्रतियोगिता 2026 के लिए वरिष्ठ खेल प्रशासक प्रकाश अवस्थी को प्रतियोगिता का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक एम.आर. जयपुरिया स्कूल, कानपुर रोड, लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से संबद्ध सीबीएसई विद्यालयों की बालिका तैराक हिस्सा लेंगी। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

सीबीएसई द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक के रूप में प्रकाश अवस्थी प्रतियोगिता के संचालन, तकनीकी व्यवस्थाओं, नियमों के अनुपालन तथा आयोजन की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे। उनकी देखरेख में प्रतियोगिता सीबीएसई के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी।

Leave a Comment