पावर हब जिम काकादेव ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर किया कब्जा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • मंडलीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप–2025 का शानदार समापन
  • सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में उभरे नए स्ट्रॉन्गमैन

 

कानपुर, 26 दिसंबर।

पावरलिफ्टिंग संघ कानपुर के तत्वावधान में आयोजित मंडलीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप–2025 का 24 दिसंबर को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के 83, 93, 105 और 120 किलोग्राम भार वर्ग में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें कानपुर नगर के साथ ही फर्रुखाबाद, हमीरपुर, घाटमपुर सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

पावरलिफ्टिंग में ये बने स्ट्रॉन्गमैन

सब जूनियर वर्ग में एस. अभिषेक, जूनियर वर्ग में अर्पित और सीनियर वर्ग में अभिषेक कटियार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्ट्रॉन्गमैन का खिताब हासिल किया। वहीं बेंच प्रेस में सब जूनियर वर्ग में पियूष, जूनियर वर्ग में अभिषेक राजपूत और सीनियर वर्ग में प्रभजोत स्ट्रॉन्गमैन बने।

विभिन्न भार वर्गों के परिणाम

सब जूनियर वर्ग में 83 किग्रा में धैर्य प्रथम, मयंक द्वितीय और विराज तृतीय स्थान पर रहे। 93 किग्रा में पियूष ने प्रथम और वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 105 किग्रा में आशीष तथा 120 किग्रा में श्रेयांश ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जूनियर वर्ग में 83 किग्रा में पुलकित प्रथम, अनन्त द्वितीय और देवेंद्र तृतीय रहे। 93 किग्रा में प्रकाश प्रथम, सौरभ द्वितीय और वल्लभ तृतीय स्थान पर रहे।

सीनियर वर्ग में 83 किग्रा में अभिषेक प्रथम और शोधू द्वितीय रहे। 93 किग्रा में रमन ने प्रथम और कृष्णा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि 120 किग्रा में रौनक भाटिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मास्टर वर्ग में सोनू, लियाकत और प्रणव सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता को गौरवान्वित किया।

ओवरऑल चैंपियनशिप पावर हब जिम काकादेव के नाम

चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी काकादेव स्थित पावर हब जिम ने अपने नाम की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के प्रधानाचार्य श्री राकेश उपाध्याय, अनूप पचौरी एवं अनिल स्टील के एमडी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संघ पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पावरलिफ्टिंग संघ कानपुर के संदीप निगम, राजेश पाल, मो. अशरफ, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, जीतेंद्र, गुरुबीर, मोतीलाल एवं सतेंद्र सहित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment