स्टेट ताइक्वांडो में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को मिला स्टेट टीम में मौका

 

  • 13 से 15 अक्टूबर तक नासिक में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी उत्तर प्रदेश की टीम

कानपुर। 07 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक कानपुर में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की टीम में भी चयनित किया गया है। प्रदेश ताइक्वांडो के महासचिव डा. रजत आदित्य दीक्षित द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो पूमसे और क्योरिगी दोनों टीम ग्रुप में महिला एवं पुरुष टीम की घोषणा की। टीम मैनेजर अतुल मिश्रा ने बताया कि टीम में सभी स्वर्ण पदक विजेताओ को चयनित किया गया है। चयनित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम नासिक में 13 से 15 अक्टूबर 2023 तक प्रतिभाग करेगी। उत्तर प्रदेश से तीन निर्णायक भी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रहेंगे। इनमें सुमित चक्रबर्ती, ऐश्वर्या कौशिक और बुलंदी शर्मा का नाम सम्मिलित है।

टीम इस प्रकार है…

Leave a Comment