मोतीराम अंडर-15 ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

 

🔹 दूसरे दिन 130 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, चयनकर्ताओं ने प्रतिभाओं को परखा

🔸 चयनित खिलाड़ियों से बनेगी 8 टीमें, अगले सप्ताह से शुरू होंगे मुकाबले

 

 

कानपुर, 3 मई

Kanpur Cricket Association के तत्वावधान में आयोजित मोतीराम (एडवोकेट/पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल के दूसरे दिन कानपुर साउथ मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

ट्रायल में कुल 130 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक और फिटनेस का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।

संघ के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य चयनकर्ता राकेश तिवारी और फैजान खान ने खिलाड़ियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

उन्होंने जानकारी दी कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को मिलाकर 8 टीमें बनाई जाएंगी, जो अगले सप्ताह से शुरू होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जिले और प्रदेश स्तर के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकें।

Leave a Comment